- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Amroha: एक साथ जलीं...
उत्तर प्रदेश
Amroha: एक साथ जलीं चार चिताएं ,सड़क हादसे में हुई मौत
Tara Tandi
5 March 2025 1:23 PM IST

x
Amroha अमरोहा । नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव नसीर नगला निवासी 4 लोगों की बुलंदशहर में सड़क हादसे में मौत हो गई। चारों के शव जब गांव में पहुंचे तो मातम छा गया। एक साथ गांव से चारों की अर्थी उठी तो हर किसी की आंखे नम हो गईं। चारों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया गया।
हादसा बुलंदशहर में हुआ। दरअसल थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव नसीर नगला निवासी निपेन्द्र अपनी पत्नी, पुत्र कन्हैया (15), भाई की पुत्री वंशिका (16) और हर्ष (12) के साथ बुलंदशहर में शादी समारोह में गए थे। उधर से लौटते समय जैसे ही उनकी कर गुलावठी थाना इलाके के गांव पितुवास के पास पहुंची तो कार पलट गई। हादसे में निपेन्द्र उनके बेटे, बड़े भाई का बेटा व बेटी की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि निपेन्द्र की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चारों के शव जब गांव में पहुंचे तो गांव में मातम छा गया। शवों को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। हर तरफ चींख पुकार मचने लगी। चारों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
TagsAmroha एक साथ जलीं चार चिताएंसड़क हादसे मौतAmroha four pyres burnt togetherroad accident deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





