- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Amroha: देवरों ने भाभी...
उत्तर प्रदेश
Amroha: देवरों ने भाभी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाए; मुकदमा दर्ज
Tara Tandi
1 Dec 2024 5:15 PM IST

x
Amroha अमरोहा: परिजनों की गैर मौजूदगी में दो देवरों ने भाभी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिए। परिजनों से शिकायत करने पर उन्हें वायरल करने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला नौगांवा सादात कस्बे का है।
यहां पर कारोबारी का परिवार रहता है। उनकी बेटी की शादी अक्तूबर 2014 को नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक ही गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता का पति सीधे स्वभाव का है। 26 नवंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे विवाहिता का पति घर से बाहर गया हुआ था।
घर में कोई नहीं था। तभी महिला के दो देवरों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। परिजनों से शिकायत करने पर वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए भाग गए।
पति के घर लौटने पर विवाहिता ने आपबीती बताई तो हंगामा हो गया। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में विवाहिता की शिकायत पर उसके दोनों देवरों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पति की मौत के बाद ससुरालियों ने पत्नी को घर से निकाला
बछरायूं के गांव बाखरपुर निवासी मनीता ने थाने में शिकायतीपत्र देकर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष को दिए शिकायतीपत्र में पीड़िता ने कहा कि उसकी शादी तीन साल पहले कठपुरा गांव में हुई थी। पति की एक साल पहले बीमारी की वजह से मौत हो गई थी।
पति की मौत के बाद अस्पताल से मिले आठ लाख रुपये की धनराशि उसके ससुर ने अपने पास रख ली। मनीता का कहना है कि रिश्तेदारों ने देवर के साथ शादी करने का प्रस्ताव ससुर को दिया था लेकिन ससुर ने इससे साफ इन्कार कर दिया।
मनीता का आरोप है कि ससुर ने सारे रुपये व जेवर लेकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। वह अपनी दो साल की बेटी के साथ पिता के घर रह रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsAmroha देवरों भाभीसामूहिक दुष्कर्मअश्लील वीडियो बनाएमुकदमा दर्जAmroha brother-in-law and sister-in-lawgang rapemade obscene videoscase registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





