उत्तर प्रदेश

Amroha: इंस्टाग्राम में मिले प्रेमी से मिलने निकली अजमेर की युवती, गजरौला पुलिस ने रूका

Admindelhi1
1 March 2025 12:12 PM IST
Amroha: इंस्टाग्राम में मिले प्रेमी से मिलने निकली अजमेर की युवती, गजरौला पुलिस ने रूका
x
"गजरौला पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें रोक लिया"

गजरौला: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती से जन्मे प्रेम-प्रसंग के चलते अजमेर की एक युवती अपनी सहेली के साथ प्रेमी से मिलने मुरादाबाद जा रही थी। लेकिन गजरौला पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें रोक लिया।

अजमेर निवासी युवती की इंस्टाग्राम के जरिए गुरुग्राम में नौकरी करने वाले युवक से दोस्ती हुई। युवक मुरादाबाद का रहने वाला है। जब युवती के परिवारवालों को इस प्रेम-प्रसंग की जानकारी मिली, तो उन्होंने डांट-फटकार लगाई। इससे नाराज होकर युवती अपनी एक साथी के साथ घर छोड़कर निकल गई।

गुरुवार रात युवती ने गुरुग्राम से निकलकर प्रेमी से संपर्क किया, तो युवक ने उसे मुरादाबाद स्थित अपने घर बुलाया। युवती दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर मुरादाबाद की ओर रवाना हो गई।

प्रेमी ने बदला फैसला, बस यात्री ने दी पुलिस को सूचना

युवती के बस में बैठने के बाद, उसने फिर से प्रेमी को फोन किया, लेकिन युवक घबरा गया और युवती को मुरादाबाद न आने की सलाह दी। साथ ही, उसने युवती से बस में किसी अन्य यात्री से फोन पर बात कराने का दबाव बनाया।

युवती ने एक सहयात्री को फोन दिया, जिससे युवक ने पूरी कहानी साझा की और पुलिस को सूचना देने को कहा। बस में मौजूद उस यात्री की सूचना पर गजरौला पुलिस अलर्ट हो गई और चौपला पर दोनों युवतियों को रोक लिया।

बजरंग दल ने किया हंगामा, पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंपा

जब पुलिस को पता चला कि युवक और युवती अलग समुदायों से हैं, तो इस पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चौपला पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को शांत कराते हुए युवती को उसके परिवारवालों को सौंप दिया।

गजरौला पुलिस के एसएसआई बृजेश कुमार ने बताया कि मामले का निपटारा कर युवती को सुरक्षित उसके परिजनों को भेज दिया गया है।

Next Story