- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Amritpur: विशेष सचिव...
उत्तर प्रदेश
Amritpur: विशेष सचिव की फटकार के बाद फार्मासिस्ट का ट्रांसफर
Admindelhi1
2 Jun 2025 12:35 PM IST

x
अमृतपुर: विशेष सचिव की नाराजगी के बाद आखिरकार फार्मासिस्ट पर गाज गिर गयी और उनका तबादला कर दिया गया। उनके स्थान पर दूसरे फार्मासिस्ट की तैनाती की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर का विशेष सचिव नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन विभाग मनोज कुमार राय ने निरीक्षण किया था। जिसमे जनरल वार्ड व इमरजेंसी वार्ड में बेड पर चादर खराब मिली थीं। जिस पर विशेष सचिव ने फार्मासिस्ट आलोक कटियार पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। विशेष सचिव की नाराजगी के बाद आखिरकार फार्मासिस्ट पर तबादले की गाज गिर गयी। रविवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी आरिफ सिद्दीकी ने फार्मासिस्ट आलोक कटियार को सीएचसी से हटाकर सरह पीएचसी के लिए तबादला किया है।
वहीं सरह में तैनात फार्मासिस्ट ज्ञानपाल सिंह को सीएचसी राजेपुर के लिए तबादला किया है।
Tagsअमृतपुरविशेष सचिवफटकारफार्मासिस्टट्रांसफरAmritpurSpecial SecretaryReprimandPharmacistTransferजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





