- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Amritpur: सांप के डसने...
उत्तर प्रदेश
Amritpur: सांप के डसने से अधेड़ की मौत, इलाके में हड़कंप
Admindelhi1
9 Jun 2025 3:36 PM IST

x
अमृतपुर: सर्पदंश से अधेड़ की मौत हो गयी। परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक नेेेे उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुर्जरपुर गहलवार निवासी वीरपाल पुत्र होरीलाल अपने खेत में मक्के की फसल की रखवाली कर रहे थे। आधी रात को नींद लगने पर वह अपने खेत में रखी झोपड़ी में जाकर सो गए, तभी उन्हें जहरीले सर्प ने काट लिया। किसी के काटने जैसा महसूस होने पर अधेड़ ने अपने परिजनों को जाकर बताया, तो परिजन रात में ही राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर अधेड़ वीरपाल का डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया। इलाज के दौरान ही वीरपाल की मृत्यु हो गई।
मृत्यु होने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के द्वारा पंचनामा की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
Tagsअमृतपुरसांपडसनेअधेड़मौतइलाकेहड़कंपसर्पदंशAmritpursnakebitemiddle ageddeathareapanicsnakebiteजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





