उत्तर प्रदेश

चिरईगांव ब्लॉक के 76 ग्राम पंचायतों से कलश मंगाकर निकाली गई अमृत कलश यात्रा

Shantanu Roy
9 Oct 2023 6:02 PM GMT
चिरईगांव ब्लॉक के 76 ग्राम पंचायतों से कलश मंगाकर निकाली गई अमृत कलश यात्रा
x
वाराणसी। 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को चिरईगांव ब्लॉक के सभी 76 ग्राम पंचायतों से कलश मंगाकर अमृत कलश यात्रा 1 किलोमीटर तक निकाली गई। उसके उपरांत सभी ग्राम सभाओं से आए हुए कलशों से मिट्टी एवं चावल को एक साथ मिलाकर जिले से आए हुए दो कलशों में एकत्रित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक परिसर में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री किसान मोर्चा पवन चौबे ने कहा कि 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के जरिए भारत माता के आन बान और शान के लिए शहीद हुए अमर सपूतों को नमन किया जा रहा है। सभी अमर सपूतों पर हमें गर्व है और यह जो अमृत कलश एकत्रित हुआ है, यह ब्लॉकों से होते हुए जिला मुख्यालय से लखनऊ भेजा जाएगा। इस अवसर पर बीडीओ राजेश बहादुर सिंह, ऑडियो पंचायत कमलेश सिंह, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ,एस आई एलबी सिंह ,प्रधान राजेश उपाध्याय, प्रधान मनोज यादव सहित सभी क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story