- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अयोध्या में आम्रपाली...
उत्तर प्रदेश
अयोध्या में आम्रपाली दुबे का चोरी हुआ 25 लाख का सामान, पुलिस ने किया बरामद
Admin4
26 Nov 2022 12:02 PM GMT

x
अयोध्या। भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ अयोध्या में पड़ा घटना घट गया था। आम्रपाली दुबे अयोध्या में एक होटल में थी। इसी होटल से उनका लाखों का सामान चोरी हो गया था। जिसमें आम्रपाली दुबे का 25 लाख का सामान चोरी हुआ इसमें पैसे, मोबाइल और जेवर भी शामिल थे। प्रकरण संज्ञान में आने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने न सिर्फ आभूषण सहित चोरी हुई सभी वस्तुओं को बरामद किया बल्कि इस घटना में शामिल पिता-पुत्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद अभिनेत्री ने उत्तर प्रदेश प्रशासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया है।
बताया जा रहा है कि आम्रपाली दुबे एक फिल्म शूटिंग के लिए अयोध्या में थीं। इस दौरान होटल से उनका सामान चोरी हो गया। पुलिस ने चोर को भी पकड़ लिया है। यह एक बाप-बेट की जोड़ी है। सारा सामान को बरामद कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से चोरों को पकड़ने में काफी मदद मिली। यह लोग ऑटो से उतरने के बाद होटल के कई कमरों में गए और खटखटा कर उसे खोलने की कोशिश की। ये लोग आम्रपाली दुबे के भी कमरे में गए। वह खुला हुआ था और आम्रपाली दुबे सोई हुई थीं। इसी दौरान उन्होंने सारा सामान चुरा लिया था। जब आम्रपाली दुबे नींद से उठी तो उनको इस बात की जानकारी मिली। वह काफी घबरा गई थीं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
कोतवाली नगर में एसपी सिटी मधुबन सिंह ने घटना का अनावरण किया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के वेश में यहां असमाजिक तत्व भी पहुंच रहे हैं। धर्मशाला और होटल में उन्हें रुकने का मौका मिल जाता है। सीसीटीवी के सहारे हुई पड़ताल के बाद तमिलनाडु के वेल्लूर जिला अंतर्गत थोट्टलम अंबोर निवासी गोपाल पेरूमल एवं उसके पुत्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 25 लाख रुपये के आभूषण और आम्रपाली व उनकी मां का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
आम्रपाली दुबे ने कहा कि जब मेरा अलार्म नहीं बजा और मैं चेक करने के लिए उठी तो देखा कि फोन गायब है। मम्मी का भी फोन नहीं था। इसके बाद और भी सामान वहां नहीं थे। मैंने रिसेप्शन को बताया। फिर पुलिस आई और सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। उन्होंने सामान बरामद होने के बाद सरकार का धन्यवाद जताया है। उन्होंने कहा कि इस बात की जानकारी थी कि एक्शन तो होगा लेकिन इतनी जल्दी होगा इस बात की उम्मीद नहीं थी। मैं यूपी पुलिस और योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यूपी में बाबा का राज है।
Next Story