उत्तर प्रदेश

अमित जानी ने प्रशासन से मांगा चांदी का छत्र

Shantanu Roy
28 Sep 2022 3:19 PM GMT
अमित जानी ने प्रशासन से मांगा चांदी का छत्र
x
बड़ी खबर
अयोध्या। अयोध्या के भदसा स्थित मौर्य के पुरवा में बने प्रभाकर मौर्य योगी मंदिर का निर्माण किया कराया था। उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने योगी की मूर्ति पर सवा किलो चांदी का छत्र चढ़ाया था। जमीन विवादों में आने और मूर्ति गायब होने के बाद अमित जानी ने चांदी के छत्र की वापसी के लिए डीएम नितीश कुमार को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने योगी मंदिर में अर्पित सवा किलोग्राम चांदी के छत्र को सम्मान के साथ गौरक्ष पीठ गोरखपुर मे पहुंचाने का अनुरोध किया है। अमित जानी ने योगी मंदिर बनने के बाद 21 सितंबर को कल्याण भदरसा गांव में बने योगी के मंदिर में लगाई गई योगी की मूर्ति पर सवा किलो चांदी का छत्र चढ़ाया था। जानी ने 27 सितंबर को जिलाधिकारी को भेजे अपने पत्र में लिखा है कि उन्हें ज्ञात हुआ। वह मंदिर एक सरकारी जमीन पर बना पाया गया।
इसी विवाद के बीच जिला प्रशासन मूर्ति और छत्र अपने कब्जे में लेकर चला गया। उन्होंने लिखा है कि वह छत्र योगी आदित्यनाथ को अर्पित किया गया था, जिसका मंदिर की जमीन के विवादित होने या सरकारी अथवा गैर-सरकारी होने से कोई सरोकार नहीं है। अमित ने पत्र में कहा है कि नाथ सम्प्रदाय में उनकी और करोड़ों हिंदुओं की गहरी आस्था है। योगी आदित्यनाथ नाथ सम्प्रदाय की परम्परा के वाहक है। उन्होंने कहा है कि नाथ सम्प्रदाय के संत नहीं बल्कि उनके खड़ाऊ के नीचे जो मिट्टी है। वह भी उनके लिए वंदनीय है। डीएम को भेजे पत्र में लिखा है कि वह जमीन सरकारी है या निजी, उससे मेरी आस्था का कोई लेना देना नहीं है। जानी ने पत्र में कहा कि अब जबकि आपके प्रशासन द्वारा नाथ सम्प्रदाय के संत सन्यासी के छत्र को कब्जे में ले लिया गया है, तो इससे मेरी भावनाएं आहत हुई है। अनुरोध है कि छत्र को नाथ सम्प्रदाय की सर्वाधिक लोकप्रिय स्थली गोरक्षपीठ, गोरखपुर या काला पीर मठ कोथ कलां, हिसार को अर्पित करने का कष्ट करें। जिससे नाथ सम्प्रदाय को अर्पित छत्र जैसी पवित्र भेंट का अनादर ना हो।
Next Story