उत्तर प्रदेश

तालियों के बीच गंगा में डूबा योगा टीचर, उतराया शव देख फूट पड़ा मातम

Saba Naaz
25 Jun 2025 8:03 PM IST
तालियों के बीच गंगा में डूबा योगा टीचर, उतराया शव देख फूट पड़ा मातम
x
varanasi वाराणसी : मीरघाट के पास गंगा स्नान के दौरान पानी में करतब करते समय फिजिकल एजुकेशन के टीचर की डूबने से पत्नी और दो मासूम बच्चों के सामने ही जान चली गई।
हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डूबने वाला व्यक्ति फिजिकल एजुकेशन का एक प्राइवेट स्कूल में टीचर था। पानी में करतब दिखाने के दौरान आसपास के लोग मना भी कर रहे थे लेकिन पत्नी का कहना था कि कुछ नहीं होगा, ये तैरना जानते हैं। दिल्ली के जनकपुरी के रहने वाले योगा प्रशिक्षक और कुशल तैराक नितिन सिंह (47) पत्नी कंचन और बच्चों के साथ वाराणसी घूमने दो दिन पहले से आया हुआ था।
मंडुआडीह इलाके के एक होटल में परिवार रुका। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे होटल छोड़कर घाट पर नहाने के लिए मन बनाए। रात में दिल्ली वापस जाने वाले थे। बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे मीरघाट पर घूमने पहुंचा नितिन पत्नी और बच्चों को घाट पर बैठाकर स्नान करने गंगा में उतर गया। गंगा स्नान के दौरान कुशल तैराक नितिन सिंह तरह-तरह के करतब दिखा रहा था। बार-बार डुबकी मार पानी के अंदर चला जाता। फिर एक-दो मिनट में ऊपर आ जाता। वह सात बार ऐसा कर चुका था।
एक बार डुबकी मारने के बाद जब नितिन कुछ देर तक ऊपर नहीं आया तो पत्नी ने शंका होने पर चीख-पुकार मचाई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुजमणि तिवारी ने एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नितिन की तलाश कराई। कुछ ही देर बाद एनडीआरएफ ने उनको तत्काल बाहर निकाल लिया। एनडीआरएफ के लोगों ने उनको सीपीआर देकर अपनी ओर से अथक प्रयास किया, लेकिन कोई मूवमेंट ना देख उनको मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। नितिन सिंह की पत्नी और बच्चो का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story