- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Amethi: किशोरी का कुएं...
उत्तर प्रदेश
Amethi: किशोरी का कुएं में मिला शव , जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
24 Feb 2025 2:54 PM IST

x
Amethi अमेठी : मोहनगंज थाना क्षेत्र के फतेहगंज मजरे फूला गांव में रविवार रात एक 18 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहगंज गांव निवासी छोटेलाल की पुत्री मंशा देवी (18) रविवार शाम शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और गांव के बाहर खेतों के पास स्थित कुएं के पास उसकी चप्पलें पड़ी मिलीं. संदेह होने पर जब ग्रामीणों ने कुएं में जाल डाला, तो मंशा का शव बरामद हुआ.
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले पर मोहनगंज थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है.
घटना को लेकर गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
TagsAmethi किशोरी कुएं मिला शवजांच जुटी पुलिसBody of a teenager found in a well in Amethipolice investigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





