उत्तर प्रदेश

Amethi: किशोरी ने पिता पर लगाया रेप का आरोप, आरोपी फरार

Tara Tandi
15 Aug 2024 10:33 AM GMT
Amethi: किशोरी ने पिता पर लगाया रेप का आरोप, आरोपी फरार
x
Amethi अमेठी। जिले के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय दलित किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में पीड़िता की तहरीर के मुताबिक वह कक्षा नौ की छात्रा है। तहरीर में कहा गया है कि चार अगस्त को उसके माता पिता के बीच विवाद हो गया था जिसके बाद उसकी मां अपनी बहन के पास दिल्ली चली गयी थी और आठ अगस्त की रात लगभग 8:30 बजे पिता ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया पुलिस के अनुसार पीड़िता का कहना है कि 10 अगस्त को उसकी मां की दिल्ली में मृत्यु हो गई और मां के अंतिम संस्कार के बाद थाने सूचना देने गई थी।
मुसाफिरखाना के पुलिस उपाधीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 14 अगस्त की शाम अपने पिता पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए 13 वर्षीय लड़की ने शिकायत दी, जिसके आधार पर बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कहा कि आरोपी पिता की तलाश जारी है।
Next Story