उत्तर प्रदेश

Amethi: पानी की जगह निकला संदिग्ध तरल, चिकने तरल से मचा हड़कंप

Admindelhi1
16 March 2026 12:23 PM IST
Amethi: पानी की जगह निकला संदिग्ध तरल, चिकने तरल से मचा हड़कंप
x
"तरल पदार्थ से इलाके में सनसनी"

अमेठी: जिले के जामों क्षेत्र के अहिरन का पुरवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नल से चिकना तरल पदार्थ निकलने लगा। देखते ही देखते गांव में यह खबर फैल गई कि नल से पेट्रोलियम जैसा पदार्थ निकल रहा है, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

ग्रामीणों ने नल से निकल रहे इस तरल पदार्थ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और लोग इसे पेट्रोल या डीजल जैसा पदार्थ बताने लगे।

इंजीनियर ने बताया कारण

मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग के इंजीनियरों ने जांच की। इंजीनियरों के अनुसार समर-सेबल (सबमर्सिबल पंप) से किसी प्रकार का ऑयल निकलकर पानी में मिल गया, जिसकी वजह से नल से चिकना तरल पदार्थ दिखाई दे रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि यह कोई पेट्रोलियम पदार्थ नहीं है, बल्कि मशीन के अंदर इस्तेमाल होने वाला ऑयल पानी में मिल जाने से ऐसा प्रतीत हो रहा था। जांच के बाद ग्रामीणों को भी इसकी जानकारी दी गई, जिससे अफवाहों पर विराम लग सका।

इस घटना के बाद गांव में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर चर्चाएं होती रहीं।

Next Story