उत्तर प्रदेश

Amethi: दुबई में युवक की संदिग्ध मौत से गांव में पसरा मातम

Tara Tandi
16 April 2025 3:21 PM IST
Amethi: दुबई में युवक की संदिग्ध मौत से गांव में पसरा मातम
x
Amethi अमेठी। जनपद के जामों थाना क्षेत्र अंतर्गत बलभद्रपुर रानी का पुरवा गांव का निवासी फिरोज आलम पुत्र हैदर अली की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। करीब दो माह पूर्व ही फिरोज आजीविका के लिए दुबई गया था, लेकिन अब उसकी मौत की खबर ने परिजनों और पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक का शव दुबई में उसके कमरे में अलमारी से फंदे पर लटका मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से जब मृतक की फोटो गांव में पहुंची, तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजन शव की एक झलक पाने को बेसब्र हैं और उसकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, जिस कारण फिरोज रोज़गार के लिए विदेश गया था। अब उसकी मौत की खबर ने घर में मातम का माहौल बना दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल, शव को भारत लाने की प्रक्रिया की जानकारी नहीं मिल सकी है। प्रशासन और विदेश मंत्रालय से मदद की उम्मीद की जा रही है ताकि मृतक का शव जल्द से जल्द स्वदेश लाया जा सके।
Next Story