- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Amethi: सड़क हादसे...

x
Amethi अमेठी: उत्तरप्रदेश प्रयागराज में महाकुंभ स्नान कर लौट रहे अमेठी के एलआईसी एजेंट बृजेश सिंह (33) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वे अपने चचेरे भाई शुभम के साथ बाइक से स्नान करने गए थे. बीते सोमवार को प्रतापगढ़ जिले के राजगढ़ क्षेत्र में वापसी के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। शुभम को मामूली चोटें आईं. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया. बृजेश की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रायबरेली रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गई.
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी बृजेश की शादी 8 साल पहले हुई थी.उनके परिवार में पत्नी शालू, 5 वर्षीय बेटा और माता-पिता हैं, उनके बड़े भाई मुंबई में रहते हैं. माता-पिता की देखभाल की जिम्मेदारी बृजेश के कंधों पर थी=उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है.
TagsAmethi सड़क हादसेएक मौतपरिवार मचाAmethi road accidentone deathfamily devastatedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





