- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Amethi: पिकअप के पलटने...

x
Amethi अमेठी। अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक पिकअप वाहन के पलटने से एक युवक की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा शनिवार रात थाना बाजार शुकुल क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 71 पर सत्थिन गांव के पास हुआ जब लखनऊ से जौनपुर की ओर जा रहा तरबूज से भरा पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। उसने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गयी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान बाराबंकी के निवासी मोहम्मद सिराज (30) के रूप में हुई है। इसके अलावा जुनैद (40) और रोशन (23) गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें शुकुल बाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्राथमिक उपचार मुहैया कराने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी दया शंकर मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
TagsAmethi पिकअप पलटनेएक मौतदो गंभीरAmethi pickup overturnedone deadtwo seriously injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





