- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Amethi: ट्यूबवेल पर सो...
Amethi: ट्यूबवेल पर सो रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी से हत्या, गांव दहला

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शनिवार रात बदमाशों ने ट्यूबवेल पर सो रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। रविवार सुबह खून से लथपथ शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया।
घटना मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे घिसई मजरे लीही गांव की है। गांव निवासी शिव प्रसाद (55) शनिवार रात खेत पर बने ट्यूबवेल पर सो रहे थे। सुबह निर्धारित समय पर घर नहीं लौटे तो परिजन उन्हें देखने पहुंचे। वहां खून से सना शव पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर परिजन चीख पड़े और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर सीओ दिनेश मिश्र और इंस्पेक्टर राकेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुबह सुलतानपुर में मौसम ने अचानक लिया करवट ,घना कोहरा और शीतलहर का कहर ये खबर भी पढ़े : सुबह सुलतानपुर में मौसम ने अचानक लिया करवट ,घना कोहरा और शीतलहर का कहर
प्रारंभिक जांच में कुल्हाड़ी से वार कर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।





