- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Amethi: पेड़ गिरने से...

x
अमेठी: उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में एक पेड़ सोमवार की रात साइकिल से घर जा रहे अधेड़ पर गिरने से मौत हो गई।
मुसाफिरखाना थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि वार्ड नंबर आठ रामनगर नयाकोट निवासी ओम प्रकाश मिश्रा बीती रात बाजार से घर वापस लौट रहे थे। तभी कस्बे के गल्ला मंडी से सटे पूरे भवानी चरन गांव में नहर से पहले सड़क के किनारे स्थित एक आम का पेड़ अचानक ओमप्रकाश मिश्रा के ऊपर गिर पड़ा। जिसमें दबाकर ओमप्रकाश (56) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल ओमप्रकाश को पेड़ के नीचे से निकाल कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tagsअमेठीपेड़गिरनेअधेड़मौतAmethitreefallingmiddle ageddeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





