- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Amethi : दर्दनाक सड़क...
उत्तर प्रदेश
Amethi : दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत ,शादी समारोह से लौट रहे थे
Tara Tandi
22 April 2024 4:21 PM IST

x
लखनऊ : एक बाइक सवार पिता पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और परिजनों ने दोनों घायलों को अमेठी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसा करने वाली गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज रोड स्थित फ्लाईओवर के पास देर रात करीब 12 बजे मुंशीगंज कस्बा के रहने वाले सब्जी व्यवसायी अम्बिका कनौजिया अपने बेटे लोकेश कनौजिया के साथ अमेठी कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर जा रहे थे। अभी दोनों पिता पुत्र फ्लाईओवर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों बीच सड़क गिर गए। सहालग का सीजन और बीच सड़क पर हुई घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां पिता को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि जिला अस्पताल पहुंचने पर बेटे की भी मौत हो गई। एक साथ हुई दो मौतों के बाद पूरे मुंशीगंज कस्बे में शोक का माहौल है। मृतक अम्बिका कनौजिया कस्बे में ही सब्जी की दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था जबकि बेटा लोकेश कनौजिया कस्बे में ही स्थित है कॉस्मेटिक की दुकान पर नौकरी करता था।
Tagsदर्दनाक सड़क हादसेपिता-पुत्र मौतशादी समारोहलौट रहेTragic road accidentsfather-son deathwedding ceremonyreturningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





