उत्तर प्रदेश

Amethi: हत्या की घटना को हादसा कहने पर परिजनों का हंगामा, हाईवे जाम

Admindelhi1
5 May 2025 2:32 PM IST
Amethi: हत्या की घटना को हादसा कहने पर परिजनों का हंगामा, हाईवे जाम
x

अमेठी: गौरीगंज में शनिवार रात हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर सोमवार सुबह तनाव का माहौल बन गया। कोतवाली क्षेत्र की इस घटना से नाराज मृतकों के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और शवों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते हाईवे पर घंटों तक यातायात बाधित रहा।

परिजनों के अनुसार, एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसा में तब्दील हो गया। कुछ लोगों ने दो युवकों पर पहले मारपीट की, जिसके बाद घायल युवक किसी तरह मौके से भागे। लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा करते हुए लोहे की रॉड से दोबारा हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। परिवारवालों का आरोप है कि युवकों की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई, जबकि पुलिस ने मामले को महज सड़क दुर्घटना बताकर दर्ज किया।

इस रवैए से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने शवों को हाईवे पर रखकर जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया गया कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया।

सीओ ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण जरूर है, लेकिन नियंत्रण में है और प्रशासन स्थिति सामान्य करने में जुटा है।

Next Story