उत्तर प्रदेश

अमेठी : जीजा ने साले को मारी गोली, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर

Rounak Dey
3 Jun 2023 1:13 PM GMT
अमेठी : जीजा ने साले को मारी गोली, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर
x
घटना शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पेंडारा गांव की है।

यूपी | अमेठी में एक जीजा ने पत्नी के भाई को गोली मार दी। आनन-फानन में लहूलुहान हालत में उसे सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। घटना शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पेंडारा गांव की है।

गांव निवासी आदित्य कुमार सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह बीती रात खेत में लगे पंपसेट की रखवाली कर रहे थे। आदित्य कुमार का आरोप है कि लगभग एक बजे कुलदीप सिंह ने मुझे गोली मारी है।

घटना के तुरंत बाद थाने को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आदित्य कुमार को सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों द्वारा मामूली उपचार के बाद लखनऊ के केजीएमसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटन का आरोपी कुलदीप सिंह बाराबंकी जनपद की हैदरगढ़ कोतवाली के बड़नापुर गांव का रहने वाला है और घायल आदित्य का सगा बहनोई है। लेकिन आरोपी कुलदीप के विरुद्ध आदित्य के पिता राम बहादुर सिंह द्वारा दहेज उत्पीड़न का मुकदमा किया गया है।

उधर मामले पर थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी हुई है, घायल को रात में ही अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले की अभी तक लिखित तहरीर नहीं मिली है।गोली कांड में घायल युवक आदित्य सिंह की बहन कविता सिंह का विवाह तीन वर्ष पूर्व आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र शेरबहादुर सिंह निवासी बड़नापुर कोतवाली हैदरगढ़ के साथ हुआ था। लेकिन विवाह के एक वर्ष बाद ही दोनो के वैवाहिक संबंध खराब हो गए और कविता सिंह के पिता राम बहादुर सिंह ने दहेज अधिनियम समेत कई मुकदमे कुलदीप के विरुद्ध दर्ज करा दिए थे। दूसरे पक्ष ने भी विदाई इत्यादि का मुकदमा किया है जो अदालत में विचाराधीन हैं।

Next Story