उत्तर प्रदेश

Amethi: बोलेरो ने बच्चे को रौंदा, मौके पर मौत

Tara Tandi
25 Feb 2025 4:14 PM IST
Amethi: बोलेरो ने बच्चे को रौंदा, मौके पर मौत
x
Amethi अमेठी । कोतवाली मोहनगंज क्षेत्र के अन्तर्गत मोहनगंज-पीढ़ी मार्ग स्थित लालगंज चौराहे के पास बोलेरो ने बच्चे को रौंद दिया। जिसकी वजह से बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वाहन सहित चालक को थाने ले गई।
जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के मोहनगंज-पीढ़ी मार्ग से बोलेरो स्कूली बच्चों को लेकर डीबीएस पब्लिक स्कूल नसरतपुर आ रही थी। लालगंज चौराहे से पांच सौ मीटर दूरी पर मो. इदरीश के घर के सामने बोलोरो पहुंची इमरान का दो वर्षीय पुत्र अहमद रजा, जो रोड़ के किनारे खेल रहा था। बोलोरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बच्चे की घटना स्थल पर मौत हो गयी।
इमरान की चार वर्ष पूर्व शादी जमीरुल निशा के साथ हुई थी, इमरान कुछ समय पूर्व काम काज के सिलसिले में विदेश गया है। मृतक अहमद रजा एक मात्र संतान था, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मोहनगंज पुलिस ने शव तथा बोलोरो को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया, और वाहन सहित चालक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।
Next Story