- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Amethi: आम के पेड़ से...

अमेठी: शनिवार सुबह मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शिवगंज गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के पास एक आम के बाग में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान 18 वर्षीय चंद्रिका के रूप में हुई है, जो अविवाहित था।
बताया जा रहा है कि चंद्रिका का शव एक गमछे के सहारे आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। शव देखकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। परतोष चौकी प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि चंद्रिका मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि, परिजन और ग्रामीण युवक की मौत को संदिग्ध मान रहे हैं और कई सवाल खड़े कर रहे हैं, जिससे मामला रहस्यमय बन गया है।
मुंशीगंज थाना अध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।





