- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Amethi: शव ले जा रही...
उत्तर प्रदेश
Amethi: शव ले जा रही एंबुलेंस का एक्सीडेंट, 5 लोगों की मौत से मचा हड़कंप
Tara Tandi
15 Jun 2025 1:32 PM IST

x
Amethi अमेठी: जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक पिकअप की टक्कर से एंबुलेंस में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उस समय हुई जब हरियाणा से बिहार शव ले जा रही एंबुलेंस को एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी।
थाना प्रभारी अभिनेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में एंबुलेंस में सवार पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गौरीगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और घायल व्यक्ति से जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है।
TagsAmethi शव ले जा रहीएंबुलेंस एक्सीडेंट5 लोगों मौतमचा हड़कंपAmethi: Ambulance accident while carrying dead body5 people diedcommotion ensuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





