- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Amethi: ट्रक और...
उत्तर प्रदेश
Amethi: ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक की मौत
Bharti Sahu 2
29 Nov 2024 10:49 AM IST

x
Amethi अमेठी: अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, वहीं छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार करौदी कला थाना क्षेत्र से गौरीगंज के बिशुनदासपुर में बारात आई थी, जिसमें सात लोग गुरुवार देर रात स्कॉर्पियो कार से करौंदी कला लौट रहे थे।
गौरीगंज में भारतीय स्टेट बैंक के पास स्कॉर्पियो की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में पप्पू कश्यप (40) की मौत हो गई तथा छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। गौरीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक(SHO)श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
TagsAmethiट्रकस्कॉर्पियोटक्करमौतAmethitruckScorpiocollisiondeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





