उत्तर प्रदेश

Ambedkarnagar: वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. तारा वर्मा सम्मानित

Admindelhi1
15 Sept 2025 10:39 AM IST
Ambedkarnagar: वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. तारा वर्मा सम्मानित
x

अम्बेडकरनगर: सितंबर 14 उत्तर प्रदेश की ख्याति प्राप्त कवयित्री तथा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ तारा वर्मा स्टार को विश्व हिंदी दिवस पर सम्मानित किया गया है। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा हिंदी दिवस के संदर्भ में आयोजित विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कविता के आधार पर डॉ तारा वर्मा स्टार को विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि सम्मान से प्रशस्ति पत्र सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया है। ज्ञात हो कि डॉ तारा वर्मा स्टार, अंबेडकर नगर जिले में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। इनकी सैकड़ों रचनाएं देश विदेश की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दर्जनों प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं।

सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ तारा वर्मा स्टार ने कहा - हम सभी कवि कवयित्रियों की कविता का मूल्यांकन अंतर्राष्ट्रीय संस्था द्वारा होना गौरव का विषय है। शब्द प्रतिभा निष्ठा और लगन से देश विदेश के कवि, लेखक और साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने का कार्य करती आई है जो प्रशंसनीय है। आयोजित प्रतियोगिता में देश विदेश से हजारों प्रतिभागियों की सहभागिता थी जिसमें से उत्कृष्ट कविता के आधार पर 265 कवि कवयित्रियों का चयन किया गया है। डॉ तारा वर्मा स्टार को सम्मानित करते हुए संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा - डॉ तारा वर्मा स्टार बहुआयामिक व्यक्तिव की धनी लेखिका और कवयित्री हैं। इनके लेखन में एक सहजता सरलता पाई गई है समाज को रूपांतरण करने की क्षमता है इनकी कविताओं में।

डॉ तारा वर्मा जिले की ख्याति लब्ध लेखिका हैं गद्य तथा पद्य विद्या में समान रूप से सृजन करती आई है। इनकी दो साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। नेपाल से सम्मान की खबर पाकर डॉ तारा वर्मा के परिचितों ने शुभ कामनाएं प्रदान की हैं।

Next Story