उत्तर प्रदेश

Ambedkarnagar: जागरुकता रैली का उद्घाटन, हरी झंडी से हुई शुरुआत

Admindelhi1
6 Oct 2025 10:54 AM IST
Ambedkarnagar: जागरुकता रैली का उद्घाटन, हरी झंडी से हुई शुरुआत
x

अम्बेडकरनगर: जनपद में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया गया संचारी / दस्तक अभियान का उद्घाटन। सम्पूर्ण प्रदेश मे चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण / दस्तक अभियान का सामु० स्वा० केन्द्र-अकबरपुर मे उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० संजय कुमार शैवाल के कर कमलो द्वारा किया गया, तथा अन्य समस्त सामु० स्वा० केन्द्रो पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं जनता प्रतिनिधियों के द्वारा कराया गया। रैली में स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। फ्लैग ऑफ से पहले सभी उपस्थित अधिकारियों / कर्मचारियों एवं जनमानस को मुख्य चिकित्सा अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने संचारी अभियान को सफलता पूर्वक पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया, सभी विभाग पूर्ण मनयोग से अपने विभाग की जिम्मेदारियों का गम्भीरता पूर्वक पालन करे, आमजन को जागरुक करें तथा आवश्यकता पड़ने पर जनता की सहायता हेतु हर पल तत्पर रहे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डा० संजय कुमार शैवाल ने उपस्थित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को बताया कि संचारी रोगों से आम जनमानस को बहुत ही ज्यादा हानि होती है और साथ मे कठिनाईयों का भी सामना करना पड़ता, जो अत्यन्त ही खेद का विषय है। संचारी रोगों से मानव विकास सूचकांक प्रतिशत भी प्रभावित होता जिसके लिये आप सभी से उम्मीद है कि संचारी रोगों के प्रसार को रोकने के लिये हम सभी इस कार्यक्रम को एक राजकीय कार्यक्रम के साथ-साथ देशहित में भी कार्य करेगें। साथ ही उन्होने बताया कि 11 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक दस्तक अभियान मे आशा और आगनबाड़ी घर-घर जाकर बुखार के रोगियों एवं टी०बी० के रोगियों की सूचना भी एकत्रित करेंगी। 15 वर्ष से कम उम्र तक के बच्चों के घर पर स्टीकर चिपकाये जायेगे तथा 10 घर मे से किसी एक घर मे जहां बुखार के रोगी अथवा टी०बी० के रोगी पाये जायेगे उनके घर भी स्टीकर चिपकायें जायेगें, साथ ही मच्छर के प्रजनन स्थल का स्रोत विनष्टीकरण कराते हुये मच्छर जनित रोगो से बचने के उपाय साफ-सफाई और क्लोरीनेशन डेमो का कार्य करेगी। सभी विभाग अपने विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाहियों का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण स्वयं करेंगें, जिससे कि गतिविधियों की गुणवत्ता बढ़े और कार्यकम का उद्देश्य पूर्ण हो सके। पिछले वर्षों मे मष्तिस्क ज्वर एवं डेंगू के रोगियों मे जनपद स्तर पर काफी कमी आयी है, और भविष्य में हम इसे सभी विभागों के सहयोग से और कम करने के लिए तत्पर है।

नोडल अधिकारी वी०बी०डी० डा० मनोज कुमार सिंह ने बताया कि समस्त सामु०/प्रा०स्वा० केन्द्रो एवं सम्बन्धित विभागों को कार्यकम सम्बन्धित लॉजिस्टिक्स उपलब्ध करायी जा चुकी है एवं जिला पंचायत कार्यालय द्वारा नालियों में छिड़काव हेतु दवा उपलब्ध कराई जा रही है। जिलाधिकारी के दिशा निर्देशों के अनुपालन मे जनपद स्तर पर पिछले तीन वर्षों में पाये गये डेंगू, जे०ई०/ए०ई०एस० रोगियों की सूचना सभी सम्बन्धित विभागों को भेजी जा रही है जिससे कि उन गांवों और वार्डो में सभी विभाग मिलकर अपने-अपने कार्यों का विशेष सम्पादन करा सके।

प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी डा० गौतम मिश्रा द्वारा बताया गया कि जनपद मे जहां जहां पर संचारी रोग के रोगी चिन्हित हो रहे वहां पर जिला मलेरिया अधिकारी, अम्बेडकरनगर की टीम द्वारा 48 घण्टों के भीतर पहुंचकर समस्त निरोधात्मक कार्यवाही करायी जा रही है। सभी आशाओं से अपेक्षित है कि वह नियमित रुप से अपने क्षेत्र मे स्रोत विनष्टीकरण का कार्य कराते रहे जिससे संचारी रोगों के प्रसार को रोका जा सके। इस अभियान मे समस्त सम्बन्धित विभागों से अन्र्तविभागीय सहयोग एवं जन भागीदारी अपेक्षित है।

Next Story