उत्तर प्रदेश

Ambedkarnagar: जिले में कार्यभार संभालेंगी 69 सुपरवाइजर

Admindelhi1
15 Sept 2025 10:36 AM IST
Ambedkarnagar: जिले में कार्यभार संभालेंगी 69 सुपरवाइजर
x

अम्बेडकरनगर: जनपद में बाल विकास पुष्टाहार विभाग में सुपरवाइजर की कमी होने से पुष्टाहार योजना व कुपोषणमुक्त अभियान के संचालन में मुश्किलें आ रही थी। जिले मे सुपरवाइजर के कुल 90 पद सृजित हैं, लेकिन 69 पद लंबे समय से रिक्त चल रहे है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी एस0के0 सिंह ने बताया कि जिले में 2551 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। इन आंगनवाड़ी केंद्रों की निगरानी व इनसे संचालित योजनाओं के बेहतर संचालन की जिम्मेदारी के लिए 90 सुपरवाइजर के पद सृजित किये गये थे, लेकिन वर्तमान में 21 पद पर ही तैनाती है। वही 69 पद लंबे समय से रिक्त चल रहा था जिसको लेकर शासन ने जनपद में 69 नई सुपरवाइजर की तैनाती कर दी।इससे पुष्टाहार योजना व कुपोषणमुक्त अभियान का संचालन में कोई परेशानी नहीं होगी । सुपरवाइजर की कमी होने से एक-एक सुपरवाइजर के जिम्मे दो-दो सौ से अधिक केंद्रों की जिम्मेदारी है।

Next Story