उत्तर प्रदेश

Ambedkarnagar: क्लिनिकल मेडिसिन का विमोचन, चिकित्सा जगत में हर्ष

Admindelhi1
6 Sept 2025 10:40 AM IST
Ambedkarnagar: क्लिनिकल मेडिसिन का विमोचन, चिकित्सा जगत में हर्ष
x

अम्बेडकरनगर: जनपद के गौरव ब्राह्मण समाज के सिरमौर प्रोफेसर डॉक्टर एके त्रिपाठी की हिंदी में लिखी पुस्तक क्लिनिकल मेडिसिन का विमोचन राज्यपाल द्वारा किए जाने पर विश्व ब्राह्मण चेतना मंच ने हर्ष व्यक्त किया।

जनपद के ग्राम पटना मुबारकपुर निवासी देश-विदेश के विख्यात चिकित्सक डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान लखनऊ के पूर्व निदेशक एवं संजय गांधी पीजीआई के पूर्व निदेशक, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ के पूर्व डीन, पूर्व विभाग अध्यक्ष वरिष्ठ हेमेटोलॉजिस्ट तथा वर्तमान में हिंद मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभाग प्रमुख डॉक्टर एके त्रिपाठी द्वारा हिंदी में लिखी पुस्तक क्लीनिकल मेडिसिन का विमोचन उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ स्थित अटल बिहारी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय प्रथम दीक्षांत समारोह के ऐतिहासिक मौके पर कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुखिया उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ किया।

मेडिकल छात्रों विशेष कर हिंदी माध्यम से शिक्षा लेने वालों के लिए यह पुस्तक क्लिनिकल मेडिसिन वरदान साबित होगी क्लीनिकल मेडिसिन यानी नैदानिक चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर हिंदी भाषा में लिखी यह प्रथम पुस्तक बताई जा रही है लगभग दो वर्षों के अथक परिश्रम के बाद यह पुस्तक तैयार हुई है डॉक्टर त्रिपाठी ने राज्यपाल और उप मुख्यमंत्री को इस पुस्तक के लिखने का उद्देश्य बताया।

डॉक्टर त्रिपाठी ने बताया कि यह किसी अंग्रेजी पुस्तक का अनुवाद नहीं है बल्कि मूल रूप से हिंदी भाषा में लिखी गई है इसमें चिकित्सीय शब्दावली को सरल और बोलचाल की भाषा में प्रस्तुत किया गया है ।

ताकि मेडिकल विद्यार्थियों से लेकर प्रैक्टिस कर रहे चिकित्सक तक सभी को लाभ मिल सके ।

जनपद के गौरव एवं ब्राह्मण समाज के सिरमौर ग्रामीण क्षेत्र में पले पढ़ें डॉ एके त्रिपाठी चिकित्सा क्षेत्र में देश-विदेश में अपनी ख्याति के लिए जाने जाते हैं इन्होंने चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर कई पुस्तकें लिखी है उनके इस उपलब्धि पर विश्व ब्राह्मण चेतना मंच के लोगों में हर्ष व्याप्त है ।डॉ त्रिपाठी को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में वी एन पांडे संरक्षक देवेंद्र कुमार त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसुख पांडे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर आर एन मिश्रा राष्ट्रीय महासचिव मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता डॉक्टर प्रेमलता द्विवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नीलिमा मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रोफेसर डॉ के के त्रिपाठी महंत त्रिपाठी डॉक्टर अरविंद कुमार त्रिपाठी डॉक्टर करुणेश त्रिपाठी डॉक्टर ए पी चतुर्वेदी डॉक्टर पंकज मिश्रा डॉक्टर सत्य प्रकाश शुक्ला प्रमोद कुमार मिश्रा सूर्य भूषण त्रिपाठी विनोद कुमार त्रिपाठी सुरेंद्र मोहन उपाध्याय प्रेम प्रकाश पांडे मीरा पांडेय प्रोफेसर आदित्य नारायण त्रिपाठी योगेंद्र नाथ त्रिपाठी बालमुकुंद त्रिपाठी दयाशंकर मिश्र श्यामनाथ शुक्ला आदि मुख्य रहे।

Next Story