- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ambedkar Nagar: बच्चों...
Ambedkar Nagar: बच्चों के दो दिवसीय खेल और शिक्षा उत्सव का शुभारंभ

अंबेडकर नगर: दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का आयोजन सोमवार को बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर के खेल मैदान में किया गया।
दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रथम दिवस को नवागत जिला बेसिक शिकारी शैलेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में वरिष्ठ खण्ड शिक्षा अधिकारी बसखारी कृष्णकुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। संपूर्व ब्लाक के खेल का संयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी अकबरपुर हिमांशु कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य डा० शंकर कुमार चौधरी तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार यादव उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अकबरपुर ने मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ अतिथियों का वैज, कैप लगाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सम्पन्न होने के पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी अकबरपुर के द्वारा समस्त अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्न भेंटकर आभार व्यक्त किया गया। उक्त अवसर पर समस्त नोडल शिक्षक
एआरपी गण डॉ. डीवी सिंह, प्रा० शि० स० के अध्यक्ष रामसुंदर वर्मा महामंत्री शैलेन्द्र वर्मा, अटेवा के उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, जिला व्यायाम शिक्षक मो0 हसन, ब्लाक व्यायाम शिक्षक सुधीर चतुर्वेडी, अरविन्द मिश्रा,ज्ञान प्रकाश तिवारी मनोज कुमार तिवारी शिवाकांत पांडेय विवेक मणिसिंह नीरज दुबे नोडल संकुल शिक्षक अरुण वर्मा एवं समस्त खेल अनुदेशक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एसआर जी डॉ विजय चन्द्रमिश्र ने किया तथा सहयोग में तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु' भी उपस्थित रहे।





