- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ambedkar Nagar: गन्ना...
Ambedkar Nagar: गन्ना किसानों को मिली मिझौड़ा मिल की बारिश बचाव सलाह

अंबेडकर नगर: चीनी मिल मिझौड़ा अकबरपुर द्वारा जनपद के किसानों से अनुरोध किया गया है की मौसम विभाग की सूचना के आधार पर आगामी दो-तीन दिनों में बारिश एवं तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है जिसके कारण गन्ना गिर सकता है।
अनुरोध किया गया कि अगर गन्ना गिर जाए, तो उसे मजदूरों की व्यवस्था करके उसे तुरंत बांध देना चाहिए. ऐसा करने से गन्ने की उपज पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता और गन्ना टूटता नहीं है. अगर गन्ना देर से बंधा जाए, तो वह टूट सकता है और फसल खराब हो सकती है।
चीनी मिल द्वारा बताया गया गन्ना गिरने के बाद गन्ना जल्दी नहीं उगता और ठीक से बढ़ नहीं पाता, जिससे उपज कम हो जाती है। समय पर बंधाई करने से गन्ना टूटता नहीं है और सीधा रहता है। गिरे हुए गन्ने में हवा का संचार सही से नहीं होता, जिससे उसमें बीमारियाँ लग सकती हैं।जैसे ही गन्ना गिरे, उसे सीधा करने के लिए बांध दें। खेत में पानी जमा न हो, इसका ध्यान रखें और जल निकासी की उचित व्यवस्था करें। किसान अपने खेत का समय-समय पर निरीक्षण करें ताकि आप गन्ने की स्थिति पर नज़र रख सकें।





