- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ambedkar Nagar:...
Ambedkar Nagar: प्लास्टिक मुक्त भारत हेतु पैदल मार्च कर जनजागरण

अम्बेडकरनगर: सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को दर्शाते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय अम्बेडकर नगर की तरफ से विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से पूर्व मंगलवार को विशेष जागरुगता “पैदल मार्च क्षेत्रीय कार्यालय से पटेल नगर तिराहा तक एंव प्लास्टिक कचरे को कम करने हेतु विशेष आयोजन किया गया | जिस मे पर्यावरण दिवस की थीम "प्लास्टिक प्रदूषण को हराना" को विशेष केन्द्रित किया गया और इस महत्वपूर्ण संदेश को अपने अभियान के ज़रिए लोगो तक पहुचाने का प्रयास किया गया |
सुबह के समय, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय के स्टाफ सदस्यों ने पैदल मार्च मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एंव जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण के गंभीर प्रभावों के बारे में जागरूक किया और उनसे पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की |
इस महत्वपूर्ण कार्य के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय, अम्बेडकर नगर के क्षेत्रीय प्रमुख महेंद्र कुमार वर्मा उप क्षेत्रीय प्रमुख सुरेश कुमार व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।यह अभियान पर्यावरण के प्रति बैंक ऑफ बड़ौदा की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और एक स्वच्छ व हरित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है





