उत्तर प्रदेश

Ambedkar Nagar: पुलिस टीम ने जुआ खेलते हुए तीन को दबोचा

Admindelhi1
1 Jun 2025 11:59 AM IST
Ambedkar Nagar: पुलिस टीम ने जुआ खेलते हुए तीन को दबोचा
x

अम्बेडकरनगर: थाना को0 अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलते हुए 3 अभियुक्तो स्वतंत्र सोनी पुत्र राज कुमार सोनी ,अंकित सोनी पुत्र सत्य नरायण सोनी एवं सूरज सोनी पुत्र स्व0 गुलाबचन्द्र सोनी को जुआ खेलते हुए पकड़ कर गिरफ्तार करने में सफलता मिली है

अवगत कराया गया कि केशव कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 अकबरपुर पुलिस टीम आज को पहितीपुर तिराहा में पर थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि कोडरा का बाग मे सत्य नरायण सोनी के मकान के अंदर हाल मे कुछ लोग जुआ खेल रहे है। इस सूचना पर मय मुखबिर के मौके पर पहुच कर देखा गया तो कुछ व्यक्ति ताश के पत्तो के माध्यम से जुआ खेल रहे है ।मुखबिर सही स्थान बताकर चला गया। सभी कर्मचारीगणो के साथ मौके पर एकबारगी दबिस दी गयी उपरोक्त को मौके से अभियुक्त 01. स्वतंत्र सोनी पुत्र राज कुमार सोनी नि0 ग्राम गोशाईगंज थाना को0 गोशाईगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 24 वर्ष 02. अंकित सोनी पुत्र सत्य नरायण सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी शहजादपुर थाना को0 अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर 03.सूरज सोनी पुत्र स्व0 गुलाबचन्द्र सोनी उम्र 25 वर्ष नि0 ग्राम शहजादपुर थाना को0 अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर को समय करीब शाम 18.20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार के समय माल फड 600 रु व जमा तलाशी के 2420 रु0 कुल 3020 रु बरामद हुये। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं-407/25 धारा 13 जुआ अधि0 पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में श्रीनिवास पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना को0 अकबरपुर,उ0नि0 राकेश खरवार,हे0का0 मनोज कुमार, का0 सोनू यादव,का0 अखिलेश कुमार मौर्या शामिल रहे।

Next Story