- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ambedkar Nagar: रुपये...
उत्तर प्रदेश
Ambedkar Nagar: रुपये के लेन-देन में हुआ फायरिंग कांड, तीन आरोपी गिरफ्तार
Harrison
31 July 2025 5:57 PM IST

x
Ambedkar Nagar अंबेडकरनगर : अंबेडकरनगर के सम्मनपुर में लेन-देन के विवाद में गोली चली। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घायल विजय यादव का इलाज चल रहा है। जयहिंद और चंद्रशेखर के बीच भूमि बिक्री को लेकर विवाद था। आरोपियों के पास से तमंचा और कार बरामद हुई है। चंद्रशेखर पर हत्या का मुकदमा दर्ज है जबकि सुरजीत पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
सम्मनपुर के पलई बाजार में रुपये के लेन-देन के विवाद में गोली चलाई गई थी। पुलिस ने नामजद समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल व्यक्ति की हालत में सुधार बताया जा रहा है। आरोपित के पास से पुलिस ने तमंचा-कारतूस व घटना में प्रयुक्त कार को बरामद किया है। पुलिस को यह सफलता स्वाट व सर्विलांस सेल की मदद से मिली है।
पलई कल्याणपुर गांव के जयहिंद यादव और चंद्रशेखर यादव उर्फ मुन्ना पट्टीदार हैं। गत दिनों उन्होंने पैतृक भूमि बेची थी। इसी मामले में रुपये के लेन-देन को लेकर दोनों में विवाद हुआ। भूमि बिक्री की मध्यस्थता टेकीपुर के पूर्व प्रधान रणविजय सिंह ने की थी। बुधवार की सुबह दोनों के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन मामले में समझौता नहीं हुआ। चंद्रशेखर उर्फ मुन्ना यादव स्वजन के साथ वहां से चला गया। शाम को साढ़े चार बजे जयहिंद यादव बाजार में एक दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान कार से चंद्रशेखर असलहाधारी बदमाशों के साथ पहुंचा। जयहिंद पर राड, हाकी आदि से हमला कर दिया।
TagsAmbedkar Nagarरुपयेलेन-देनहुआ फायरिंग कांडतीन आरोपीगिरफ्तारmoney transactionfiring incident happenedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





