उत्तर प्रदेश

Ambedkar Nagar: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत कैपेसिटी बिल्डिंग की कार्यशाला हुआ

Admindelhi1
28 Jan 2025 9:20 AM IST
Ambedkar Nagar: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत कैपेसिटी बिल्डिंग की कार्यशाला हुआ
x
"सफाई नायकों को दिए टिप्स"

अंबेडकर नगर: जनपद मुख्यालय के नगर पालिका परिषद अकबरपुर के सभागार में सोमवार को बीना सिंह अधिशाषी अधिकारी ,वैभव पांडेय, एस बी एम डिविजनल, अयोध्या के नेतृत्व में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत कैपेसिटी बिल्डिंग की कार्यशाला आयोजित की गई। उक्त कार्यशाला में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में शहर को और भी स्वच्छ और सुन्दर बनकर सर्वेक्षण में अच्छे अंक कैसे प्राप्त किए जा सकते हैं, के बारे में सफाई नायकों को बताया गया।

उक्त कार्यशाला में शैलेंद्र सिंह, अवर अभियंता (जल), मालविका सिंह अवर अभियंता (सिविल), ओंकारनाथ तिवारी लेखाकार, हृदयानंद यादव (DPM अम्बेडकरनगर), रवि उपाध्याय (अर्बन विशेषज्ञ), जशवंत सिंह यादव SBM प्रभारी, मोo इसराइल सफाई प्रभारी, SBM के कंप्यूटर ऑपरेटर एवं समस्त वार्ड के सफाई नायक और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के सुपरवाइजर को कार्यशाला पूर्ण होने के उपरांत प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Next Story