- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सड़क बनवाने की...
सड़क बनवाने की शिकायतों पर सुनवाई नहीं होने का आरोप, पानी की टंकी पर चढ़ीं महिला टीचर

उत्तर प्रदेश - बिजनौर के हमीदपुर गांव में घर के सामने सड़क नहीं बनने से परेशान महिला टीचर मीनाक्षी पानी की टंकी पर चढ़ गईं। उन्होंने रोते हुए वीडियो बनाकर कहा कि ग्राम प्रधान अमरकली कई बार शिकायत के बावजूद रास्ता नहीं बनवा रही हैं और उन्हें गालियां देकर प्रताड़ित किया जाता है। मीनाक्षी ने सड़क बनवाने, प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने और घर के पास लगे ट्रांसफॉर्मर को हटवाने की मांग की। वह सदर से भाजपा विधायक सूची मौसम चौधरी और बड़े अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी रहीं। सूचना पर शहर कोतवाल अवनीत मान और नायब तहसीलदार हिमांशु शर्मा मौके पर पहुंचे और सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। करीब 4 घंटे तक चले समझाने के बाद मीनाक्षी टंकी से नीचे उतरीं। उनका कहना है कि रास्ते पर जलभराव और कीचड़ के कारण स्कूली बच्चे व ग्रामीण फिसलकर गिरते हैं और रिक्शे भी पलट जाते हैं। गांववालों के मुताबिक, इस समस्या को लेकर 6 महीने पहले भी 3 दिन तक धरना दिया गया था, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) November 11, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





