उत्तर प्रदेश

ताजिया जुलूस में छेड़छाड़ के आरोप, अलीगढ़ में युवतियों के साथ मारपीट

Saba Naaz
6 July 2025 7:37 PM IST
ताजिया जुलूस में छेड़छाड़ के आरोप, अलीगढ़ में युवतियों के साथ मारपीट
x
Aligarh अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना देहलीगेट क्षेत्र के हाथी वाले पुल पर रविवार को ताजिए का जुलूस देख रहीं दो युवतियों से जुलूस के साथ चल रहे अज्ञात युवकों ने बुरी नीयत से बुर्का खींचकर छेड़छाड़ की।
युवतियों के बचाव में आए उनके भाइयों के साथ आरोपियों ने मारपीट की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। युवतियों ने घटना के संबंध में थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है।
स्थानीय क्षेत्र की दो युवतियां हाथी वाले पुल पर खड़ी होकर ताजिए का जुलूस देख रही थीं। इसी दौरान जुलूस के साथ चल रहे कुछ लड़कों ने युवतियों का बुर्का खींचकर उनके साथ छेड़छाड़ कर दी। छेड़छाड़ के दौरान युवतियों द्वारा शोर मचाने पर नजदीक खड़े उनके भाई बचाव में आए, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए।
इस बीच आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पीड़ित युवतियों ने बताया कि वह ताजिया का जुलूस देख रही थीं। इसी दौरान अज्ञात युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ कर दी। इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध उन्होंने थाने में तहरीर दी है।
Next Story