उत्तर प्रदेश

सार्वजनिक रास्ते पर मनबढ़ो द्वारा अवैध कब्जा करने का लगा आरोप

Admin Delhi 1
8 April 2023 5:49 AM GMT
सार्वजनिक रास्ते पर मनबढ़ो द्वारा अवैध कब्जा करने का लगा आरोप
x

जौनपुर: मड़ियाहूं नगर थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नदियांव स्थित तालाब खाते की जमीन को गांव के एक व्यक्ति सहित अन्य लोग मिलकर कब्जा करने के मामले को लेकर उपजिलाधिकारी को दिया गया शिकायती पत्र। एक पक्ष का आरोप हैं कि आने जाने वाले आम पुश्तैनी रास्ता पर दबंगों द्वारा गड्ढा खोदकर अवैध निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा हैं जिसको लेकर गावं के ही एक व्यक्ति अशोक कुमार दुबे जो पेशे से पत्रकार हैं उनके द्वारा आम रास्ता पर अवैध कब्जा करने का विरोध किया गया है।

अशोक कुमार दुबे ने आरोप लगाया हैं कि रास्ते पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंग लोग फौजदारी पर आमादा हो गए और उन्हें मारने पीटने की धमकी भी दिया गया है। जिससे तांग आकर पीड़ित अशोक कुमार दुबे ने उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर उचित कार्यवाही करने व अवैध निर्माण कार्य को रोकने की गुहार लगाया गया है। पत्रक को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने तत्काल राजस्व निररिक्षक व हल्का लेखपाल सहित मड़ियाहूं थाना प्रभारी को आदेशित किया है कि प्रकरण गंभीर है मौके पर पहुच कर अवैध निर्माण कार्य को रोका जाय। एसडीएम के आदेश पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुच कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

Next Story