उत्तर प्रदेश

बाबा साहेब के सपनों पर प्रहार का आरोप

Saba Naaz
25 Jun 2026 7:14 PM IST
बाबा साहेब के सपनों पर प्रहार का आरोप
x

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में आपातकाल की 51वीं बरसी पर आयोजित ‘लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है, जब कांग्रेस ने सत्ता बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोपकर नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम न केवल लोकतंत्र पर प्रहार था, बल्कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों के खिलाफ भी था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपनी सत्ता को बनाए रखने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया और जनता की आवाज को दबाने का काम किया।

लोकतंत्र समर्थकों की आवाज दबाने का आरोप

Yogi Adityanath ने कहा कि आपातकाल के दौरान मीडिया पर प्रतिबंध लगाया गया, न्यायपालिका की स्वतंत्रता सीमित की गई और लोकतंत्र समर्थक नेताओं व संगठनों को जेल में डाला गया। उन्होंने कहा कि यह सब केवल सत्ता बनाए रखने के लिए किया गया था।

सीएम ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आज कुछ नेता उसी कांग्रेस के साथ खड़े दिखाई देते हैं, जिसने लोकतंत्र को कमजोर किया था। उन्होंने कहा कि जनता को इस इतिहास से अवगत कराना जरूरी है, इसलिए 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है।

कांग्रेस के ‘युवराज’ पर भी तंज

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता संविधान की प्रति दिखाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इसे दोहरा चरित्र बताया और कहा कि देश की नई पीढ़ी को सच्चाई जाननी चाहिए।

भारत को बताया लोकतंत्र की जननी

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे प्राचीन लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भारत की परंपरा और संस्कृति में रचा-बसा है। गांवों में भी प्राचीन समय से लोकतांत्रिक व्यवस्था मौजूद रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं जैसे आवास, शौचालय, रसोई गैस, मुफ्त राशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाती हैं।

विकास कार्यों का उल्लेख

सीएम ने कहा कि सरकार ने करोड़ों गरीबों को आवास, शौचालय और गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं। साथ ही करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह सब मजबूत लोकतंत्र का उदाहरण है।

कांग्रेस पर दोबारा हमला

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार के नेतृत्व में लोकतंत्र मजबूत हो रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने हमेशा इसे कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने लोगों से सजग रहने की अपील की।

इस कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा करने वाले सेनानियों को सम्मानित भी किया गया।

Next Story