- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Allahabad: घरेलू कलह...
उत्तर प्रदेश
Allahabad: घरेलू कलह के चलते युवक ने खुद को गोली मारी
Bharti Sahu 2
19 Sept 2024 12:04 PM IST

x
Allahabad: रसूलपुर गांव निवासी किसान नाहर सिंह का पुत्र दीपक चौधरी उर्फ दीपू (23) की तीन माह पहले ही कृष्णा से लव मैरिज हुई थी. दीपक परिवार में तीन बहनों में इकलौता भाई था. परिवार की सदस्य की सुबह खेत में गए थे. घर पर दीपक और उसकी पत्नी ही थे. किसी बात को लेकर दीपक की अपनी पत्नी से अनबन हो गई. इसके बाद दोपहर लगभग बारह बजे दीपक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से सीने में गोली मार ली,गोली चलने की आवाज और कृष्णा की चीख पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण दौड़ पड़े| वहीं घटना की जानकारी होते ही परिजन भी खेत से रोते-बिलखते घर पहुंचे, दीपक को आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भिजवाया. फोरेंसिक टीम फिंगर प्रिंट लिए गए हैं, घटना स्थल का मुआयना किया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है|
TagsAllahabadघरेलूकलहयुवकखुदगोलीमारी Allahabaddomesticdiscordyoung manshothimself जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





