- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Allahabad: शादी में...
उत्तर प्रदेश
Allahabad: शादी में डीजे बजाने के विवाद में युवक की हत्या
Bharti Sahu 2
20 July 2024 10:22 AM IST

x
Allahabad इलाहाबादः खीरी के बहरैचा गांव में रात में आई बरात में डीजे बजाने को लेकर घराती और बारातियों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें घराती पक्ष के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने आए युवक के चाचा और पिता भी घायल हैं। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। शादी की रस्में पूरी नहीं हो सकीं। खीरी के बहरैचा गांव के अंगद सिंह की बेटी गुड़िया की शादी मेजा के डुहिया शुक्ल पुरवा गांव के दयाशंकर के बेटे बृजेश से होनी थी। रात में बरात आई। रात 11 बजे डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में बाराती और घराती भिड़ गए। आरोप है कि शराब के नशे में धुत कुछ बारातियों ने घराती पक्ष के रमेश सिंह के बेटे 19 वर्षीय सोनू को चाकू मार दिया। बीच-बचाव करने आए सोनू के पिता रमेश और चाचा मुकेश भी चाकू के हमले में घायल हो गए। बाराती भागने लगे तो गुस्साए घरातियों ने उनके वाहन में तोड़फोड़ कर दी। कई थानों की पुलिस पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के पिता रमेश सिंह की तहरीर के आधार पर डुहिया शुक्ल पुरवा मेजा निवासी शुभम सिंह और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बारात में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
TagsAllahabadशादीडीजेबजानेविवादयुवकहत्या AllahabadweddingDJdisputeyoung manmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





