उत्तर प्रदेश

Allahabad: युवक ने गृहकलह से तंग आकर गोली मारकर आत्महत्या की

Admindelhi1
19 Sept 2024 12:50 PM IST
Allahabad: युवक ने गृहकलह से तंग आकर गोली मारकर आत्महत्या की
x
परिजनों में कोहराम मचा

इलाहाबाद: कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में की दोपहर एक युवक ने गृहकलह से तंग आकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. युवक की तीन महीने पहले ही लव मैरिज हुई थी.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पत्नी से अनबन के बाद लाइसेंसी राइफल से सीने में गोली मारकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भिजवाया. हालांकि परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है. रसूलपुर गांव निवासी किसान नाहर सिंह का पुत्र दीपक चौधरी उर्फ दीपू (23) की तीन माह पहले ही कृष्णा से लव मैरिज हुई थी. दीपक परिवार में तीन बहनों में इकलौता भाई था. परिवार की सदस्य की सुबह खेत में गए थे. घर पर दीपक और उसकी पत्नी कृष्णा ही थे. किसी बात को लेकर दीपक की अपनी पत्नी से अनबन हो गई. इसके बाद दोपहर लगभग बारह बजे दीपक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से सीने में गोली मार ली. गोली चलने की आवाज और कृष्णा की चीख पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण दौड़ पड़े.

वहीं घटना की जानकारी होते ही परिजन भी खेत से रोते-बिलखते घर पहुंचे. दीपक को आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भिजवाया. दीपक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा. थाना प्रभारी डीके सिसौंदिया ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नही मिली है. फोरेंसिक टीम बुलाकर फिंगर प्रिंट लिए गए हैं. घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Next Story