उत्तर प्रदेश

Allahabad: दोस्तों के साथ नहाने गया छात्र गंगा में डूबा

Admindelhi1
25 Nov 2024 12:58 PM IST
Allahabad: दोस्तों के साथ नहाने गया छात्र गंगा में डूबा
x
परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को घर लेकर चले गए

इलाहाबाद: फाफामऊ गंगा घाट पर दोस्तों संग नहाने गया इंटर का छात्र गंगा में डूब गया. करीब एक घंटे बाद गोताखोरों ने युवक को पानी से निकालकर अस्पताल भेजा जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को घर लेकर चले गए.

जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ के उसरापुर, चौबेपुर मानधाता के मूल निवासी महेश चंद मिश्रा फाफामऊ के लेहरा में मकान बनवाकर परिवार सहित रहते हैं. उनका बेटा 17 वर्षीय बेटा अंशु मिश्रा बगल के ही स्कूल में इंटर का छात्र था. अंशु कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह दो दोस्तों के साथ फाफामऊ गंगाघाट पर नहाने गया था. गंगा में नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया. परिजन अंशु का शव अपने पैतृक गांव प्रतापगढ़ लेकर चले गए.

एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत: सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंदावा में निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का काम करते समय झारखंड का मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया. गंभीर रूप से झुलसने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के घंटों बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जबकि एसओ संजय गुप्ता ने घटना से ही इनकार किया है. प्रयागराज-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर अंदावा के सामने कई महीनों से रेलवे अंडरग्राउंड बाईपास का निर्माण किया जा रहा है. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूमि थाना मनोहरपुर, गांव जोड़ारफ्ता निवासी 32 वर्षीय सेबयान गुड़िया पुत्र अभिराम गुड़िया अंडरपास के ऊपर चढ़कर टीन शेड ठीक करने का काम कर रहा था, तभी वह 33 हजार वोल्टेज की लाइन की चपेट में आ गया.

Next Story