उत्तर प्रदेश

Allahabad: विषाक्त खाकर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या

Bharti Sahu 2
10 Jun 2024 10:20 AM IST
Allahabad:  विषाक्त खाकर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या
x
Allahabad: हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को प्रेमी युगल ने विषाक्त खाकर आत्महत्या कर ली. युवती ने घर तो प्रेमी ने हरदुआगंज के मानइर के पास विषाक्त खा लिया. दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कालेजmedical college में भर्ती कराया गया वहीं,पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.. देर शाम मौत हो गई एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवक मजदूरी करता था. परिवार में पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर का था. युवक के घर के सामने रहने वाली 20 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध हो गए. दोनों के प्रेम संबंधों की भनक परिजनों को लगी तो युवती की मां ने बंदिशें लगा दीं. मां ने युवती का रिश्ता दिल्ली के एक युवक से तय कर दिया. युवती की बीते दिनों गोद भराई भी हो गई. अभी शादी के लिए तारीख तय नहीं हुई थी. उधर युवक का भी आगरा से रिश्ता तय हो गया था. ईंद के बाद निकाह होना था. मगर युवक ने रिश्ता करने से इंकार कर दिया. मंगलवार की सुबह युवती ने घर पर तथा युवक ने हरदुआगंज माइनर के पास विषाक्त पदार्थ खा लिया. पड़ोसियों ने युवती को घर में अचेत पड़ा देखा मां को पूरा वाकया बताया. मां कारखाने से घर पहुंची और युवती को मोहल्ले के लोगों की मदद से मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया. कुछ देर बाद ही परिजनों को युवक के विषाक्त खाने की सूचना मिल गई.पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी पर रख दिए हैं.
Next Story