उत्तर प्रदेश

Allahabad: आगरा रोड पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Admindelhi1
20 Jan 2025 12:09 PM IST
Allahabad: आगरा रोड पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
x

इलाहाबाद: महानगर के सासनीगेट क्षेत्र में आगरा रोड पर शेखर सर्राफ मैमोरियल अस्पताल के पास सुबह बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई . क्वार्सी क्षेत्र के पुराना बर्फखाना, सुरेंद्र नगर निवासी 65 वर्षीय ओमप्रकाश गुप्ता साइकिल से सुबह करीब 10 बजे किसी काम से आगरा रोड की ओर जा रहे थे. तभी तभी सामने से आ रही बाइक उनकी साइकिल से टकरा गई. हादसे में ओमप्रकाश गुप्ता गंभीर रूप से व बाइक सवार प्रेमपाल निवासी कासगंज व राजू निवासी नगला मानसिंह, गांधीपार्क भी घायल हो गए. तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां बुजुर्ग ओमप्रकाश गुप्ता की मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है.

पेट्रोल पंपों पर हुई लूट में बदमाशों की तलाश जारी

स्टेट हाईवे रामघाट कल्याण मार्ग पर रात दो पेट्रोल पंपों पर हुई लूट में बदमाशों के बंधे चेहरे और कोहरे की चादर उनकी पहचान कराने में बाधा बन रहा है. हालांकि पुलिस उनकी तलाश में लगातार सीसीटीवी देख रही है. तक दो सौ से ज्यादा सीसीटीवी देख लिए गए हैं. उन्हें पकड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है.

ये वाकया रात का है, जब बदमाशों ने पहले अतरौली क्षेत्र में नरौना आकापुर की पेट्रोल पंप पर छह हजार रुपये की लूट की. इसके बाद दूसरी वारदात हरदुआगंज क्षेत्र में मोनिका इंटरप्राइजेज एपी पेट्रोल पंप पर की. जहां मारपीट कर बंधक बनाकर कर्मचारियों से दो लाख नकदी, एक बाइक, ओटोमेशन मशीन व सीसीटीवी का कुछ पार्ट लूट ले गए. सीसीटीवी से मिली पहचान के बाद यह तय हुआ कि इसी गैंग ने 29 को बरला क्षेत्र के पेट्रोल पंप से 10 हजार नकदी लूटी थी. इस तरह पुलिस तीनों वारदात एक ही गैंग द्वारा अंजाम देना मानकर जांच कर रही है. पुलिस के पास सीसीटीवी में बदमाश कैद हैं. मगर उनके चेहरे बंधे होने के कारण पहचान नहीं हो रही. हां, बरला वाली लूट में एक बदमाश का चेहरा खुला पाया गया है. जिसके आधार पर एसएसपी ने जानकारी देने वाले को 25 हजार के इनाम की घोषणा की है. इसी क्रम में आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार सीसीटीवी देखे जा रहे हैं. इंस्पेक्टर हरदुआगंज विपिन कुमार के अनुसार प्रयास जारी हैं. जल्द खुलासा किया जाएगा.

Next Story