उत्तर प्रदेश

Allahabad: युवक का नहर में मिला शव, हत्या का आरोप

Admindelhi1
19 Sept 2024 11:34 AM IST
Allahabad: युवक का नहर में मिला शव, हत्या का आरोप
x
शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई

इलाहाबाद: थाना क्षेत्र के कोसफरा गांव के नहर में सुबह लगभग 10 बजे के आसपास एक युवक का उतराता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. बरामद हुए शव की पहचान 35 वर्षीय ताज मोहम्मद उर्फ उजरकू पुत्र इशहाक निवासी वार्ड नंबर 11 गांधीनगर कोरांव के रूप में हुई है. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ताज मोहम्मद की पत्नी राबिया बेगम द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि वह सुबह नौ बजे कोरांव के ही रहने वाले तीन साथियों के साथ घर से निकले थे. लेकिन शाम तक लौट कर नहीं आए. काफी खोजबीन करने के बाद परिजन थाने पहुंच गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी.

सुबह 10 बजे कोसफरा गांव के नहर में उतराता हुआ शव मिला तो परिजनों में हड़कंप मच गया. पत्नी ने सुबह से ही साथ रहे लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है. ताज मोहम्मद तीन पुत्रों और दो पुत्रियों का पिता था. हादसे को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

इस संदर्भ में थाना प्रभारी नितेंद्र कुमार शुक्ल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोसफरा नहर में एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई है. प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि वह शराब पीने के बाद खुद नहर में गिर गया होगा जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई होगी.

नहर में बालिका का मिला शव, सनसनी

वरुणा बाजार. फूलपुर कोतवाली अन्तर्गत भोगवारा गांव के कंधरपुर मजरे के सामने से बह रही शारदा सहायक खण्ड -39 नहर में तीन बजे एक सात वर्षीय बालिका का शव बहते हुए ग्रामीणों ने देखा. शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग जमा हो गए. काफी मशक्कत के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी.

Next Story