उत्तर प्रदेश

यूपी में कोरोना से जुड़ी सभी पाबंदियां खत्म, शादी समारोह को लेकर ये निर्देश

jantaserishta.com
17 March 2022 4:38 PM IST
यूपी में कोरोना से जुड़ी सभी पाबंदियां खत्म, शादी समारोह को लेकर ये निर्देश
x

लखनऊ: कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड प्रोटोकॉल में छूट दी है. इसके तहत सभी स्विमिंग पूल और वाटर पार्क खुलेंगे. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे. हालांकि शादी में कोविड प्रोटोकॉल के साथ पूर्ण क्षमता के साथ शामिल होने की अनुमति होगी. लेकिन समारोह और अन्य आयोजनों में मास्क की अनिवार्यता रहेगी. अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने ये आदेश जारी किए हैं.

बता दें कि यूपी में योगी सरकार को प्रचंड जीत मिली. माना जा रहा है कि कोरोना काल में जितने भी गरीबों को मुफ्त राशन मिला था, वो सब पार्टी के लिए लाभार्थी वोट बैंक साबित हुए. अब इसी को देखते हुए खबर है कि यूपी में इस फ्री राशन योजना को जारी रखा जा सकता है.
खाद्य विभाग ने शासन को इस सिलसिले में एक प्रस्ताव भेज दिया है. कहा जा रहा है कि प्रदेश के 14 करोड़ से ज्यादा गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना आगे बढ़ाई जा सकती है. अभी इस योजना को आगे बढ़ाए जाने को लेकर मंथन जारी है. जल्द ही कोई औपचारिक ऐलान भी किया जा सकता है. इस योजना के बारे में बात करें तो इसे शुरू जरूर कोरोना काल में किया गया था, लेकिन फिर जरूरत को देखते हुए इसे लगातार आगे बढ़ाया गया.
पिछले साल नवंबर में ही योगी सरकार ने ऐलान किया था कि गरीबों को मिलने वाले राशन की अवधि को इस साल मार्च तक बढ़ा दिया जाएगा. अब कहा जा रहा है कि आगे भी इस योजना को ऐसे ही जारी रखा जा सकता है. योजना के तहत अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो अनाज मुफ्त में दिया जाता है और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो अनाज भी मिलता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story