उत्तर प्रदेश

Aligarh : महिला ने व्यक्ति पर दुष्कर्म करने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगया आरोप

Tara Tandi
7 Jun 2024 10:48 AM IST
Aligarh : महिला ने व्यक्ति पर दुष्कर्म करने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगया आरोप
x

Aligarh अलीगढ़ : कस्बा निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली व पुलिस के अधिकारियों को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के मुताबिक उसका पति मजदूरी करता है। कस्बा के ही एक युवक का उसके घर आना जाना था। युवक ने उसे बातों में उलझा लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। युवक वीडियो बनाकर उसे काफी समय तक ब्लैकमेल करता रहा। पति को जब यह बात पता चला तो उसने भी घर से निकाल दिया।
पीड़िता अलीगढ़ में एक किराए के मकान में रहने लगी। युवक कुछ दिनों बाद वहां भी पहुंच गया उसने महिला से धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने महिला का फोन तोड़ दिया और उसके पेट में लात मारीं। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है
Next Story