उत्तर प्रदेश

Aligarh: पिटाई की वजह से दो साल की मासूम भतीजी की मौत हुई

Admindelhi1
19 Sept 2024 3:37 PM IST
Aligarh: पिटाई की वजह से दो साल की मासूम भतीजी की मौत हुई
x
बुआ ने भतीजी को जमीन पर पटक-पटकर मार डाला

अलीगढ़: शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईडोरा मोहल्ले में बुआ की बेहरमी से पिटाई की वजह से दो साल की मासूम भतीजी की मौत का मामला सामने आया. परिजनों ने की देर रात शव को कोतवाली ले जाकर हंगामा मचाया. साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया. वहीं तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

खाईडोरा मोहल्ला निवासी साजिद का सेंटर प्वाइंट में डेयरी का कारोबार है. साजिद के की दोदपुर से उसकी विवाहिता बहन पहुंची थी. इसी बीच साजिद की दो वर्षीया बेटी बुशरा घर के बाहर खेल रही थी. उसकी बुआ ने आवाज लगाई, लेकिन बुशरा खेलने में मगन थी. आरोप है कि इससे बौखलाकर विवाहिता बहन ने अपने भाई साजिद की दो वर्षीया मासूम बेटी बुशरा की बेरहमी से जमीन पर पटक-पटक कर पिटाई कर दी. आनन-फानन में परिजनों ने उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जहां की रात बुशरा को मौत हो गई.

बुशरा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. रोते बिलखते परिजन शव लेकर शहर कोतवाली पहुंचे. जहां आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की. परिजनों ने आरोप लगाया कि बुशरा की उसकी बुआ ने बेरहमी से पिटाई कर दी. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने हंगामारत परिजन को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया. घटना की जानकारी होने पर सीओ प्रथम अभय पांडेय भी पहुंच गए. उन्होंने बताया कि बुशरा के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. मृतका के परिजन की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Story