उत्तर प्रदेश

Aligarh: भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Tara Tandi
12 May 2025 1:26 PM IST
Aligarh: भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल
x
Aligarh अलीगढ़: जिले में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रविवार शाम बरला थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव के पास यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक मोटरसाइकिल सवार ट्रक से आगे निकलने की कोशिश में सामने से आ रही अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गर्वित सिंह ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान अमरचंद, गुड्डू शर्मा और मुकुल शर्मा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एक महिला और उसकी तीन वर्षीय बेटी घायल हो गए जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Next Story