उत्तर प्रदेश

Aligarh : किशोरी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज आरोपी फरार

Tara Tandi
7 July 2024 10:33 AM IST
Aligarh : किशोरी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज आरोपी फरार
x
Aligarh अलीगढ़ :थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहलाकर ले जाने के बाद युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बताते हैं कि 5 जुलाई की शाम 13 वर्षीय किशोरी अपने ताऊ के यहां से कुछ सामान लाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन ताऊ के घर नहीं पहुंची। करीब दो घंटे बाद वह घर लौटी तो परिजनों ने पूछताछ की। इस पर किशोरी ने बताया कि रास्ते में उसे गांव रामपुर गभाना निवासी दुष्यंत सिंह मिल गया था। वह बहलाकर अपने साथ बाइक पर एक होटल ले गया।
होटल में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Next Story